काशीपुर, अप्रैल 24 -- काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार रात बांसफोड़ान चौकी के एसआई देवेंद्र सिंह मेहता पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गंगे बाबा रोड स्थित श्मशान घाट के पास सट्टा लगाते हुए मोहल्ला महेशपुरा निवासी फईम को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पेन, सट्टा पर्चियां, डायरी और 2800 रुपये की नकदी बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...