हापुड़, मार्च 13 -- हापुड़। हाफिजपुर थाना पुलिस ने सट्टा लगवाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टा पर्चियां, गत्ता, पेन और 1670 रुपये बरामद किए। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक गौरव वशिष्ठ पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह ब्रजनाथपुर चौकी क्षेत्र में मोड़ी अंडरपास से सर्विस रोड होते हुए बुलंदशहर-हापुड़ हाईवे की ओरआम के बाग के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति सट्टा लगवाता हुआ दिखाई दिया।वह लोगों को सौ रुपये के बदले दो दौ रुपये, 50 रुपये के बदले सौ रुपये और 20 रुपये के बदले 40 रुपये मिलने का लालच देकर सट्टा लगाने के लिए आवाज लगा रहा था।पुलिस ने मौके पर पहुंची और...