बुलंदशहर, जुलाई 23 -- गन्ना विभाग द्वारा गन्ना सर्वेक्षण वर्ष 2026-27 के तहत अनूपशहर परिषद के ग्राम तोली में ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसीओ ने किसानों को सर्वे एवं सट्टे, संभावित त्रुटियों में समयबद्ध सुधार करना, नए सदस्य नामांकन अभियान को गति देना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। डीसीओ सना आफरीन ने किसानों से अपने गन्ना सर्वे एवं सट्टे का सावधानीपूर्वक अवलोकन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि प्लॉट के क्षेत्रफल गन्ने की प्रजाति, पौधा या पेड़ी विवरण में कोई त्रुटि हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कराकर सुधार अवश्य कराएं, ताकि आगामी पेराई सत्र में किसी तरह की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- डीसीओ ने किया सर्वे-सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण, ट्रेंच विधि से गन्ना बोने की दी सलाह ...