रुडकी, मार्च 31 -- सट्टा पर्ची के साथ एक दबोचा रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सट्टा पर्ची और नकदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार की शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक होने पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से सट्टा पर्ची और दो हजार रुपये बरामद किए। उन्होंने बताया कि मुस्तकीम निवासी रामपुर, रुड़की का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...