फरीदाबाद, मई 31 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। आदर्श नगर थाना पुलिस ने बेरी बाग क्षेत्र में सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, बॉल पेन और 6200 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, सहायक उप निरीक्षक उदयवीर सिंह अपनी टीम के साथ अपराध रोकथाम और गश्त के दौरान मलेरना मोड़ के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि भड़ाना चौक, नंगला निवासी इन्द्रजीत नामक व्यक्ति बेरी बाग स्थित खाली जगह में लोगों से नंबरों पर रुपये लगवाकर सट्टा खाईवाली कर रहा है।सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी की। यह भी पढ़ें- सट्टा खिलाते युवक को पुलिस ने दबोचा इस दौरान एक युवक लोगों को आवाज लगाकर 10 रुपये लगाने पर नंबर खुलने पर 900 रुपये देने का लालच दे रहा था। पुलिस ने युवक को काब...