फरीदाबाद, मई 29 -- फरीदाबाद, सरसमल। अपराध शाखा की दो टीमों ने अलग-अलग जगह कार्रवाई कर सट्टा खाई करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से कुल 12 हजार 130 रुपये बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ पल्ला थाने में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने इस्माईलपुर रोड स्थित बिकानेर स्वीट्स के पास छापा मारकर मोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 हजार 170 रुपये बरामद हुए। वहीं अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने दुर्गा बिल्डर के पास से मुंगेश को सट्टा खाई करते पकड़ा। यह भी पढ़ें- सट्टा लगाते युवक को दबोचा उसके पास से 1960 रुपये मिले। यह भी पढ़ें- सट्टा लगाते युवक को दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...