पूर्णिया, अगस्त 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। डिजिटल क्रॉप सर्वे खरीफ 2026 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से शनिवार को जिला कृषि कार्यालय पूर्णिया में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक (शस्य) पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया द्वारा की गई। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी पूर्णिया, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पूर्णिया सदर सहित कृषि विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा भाग लिया गया। प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल क्रॉप सर्वे खरीफ 2026 के अंतर्गत किए जाने वाले सर्वेक्षण की प्रक्रिया, फसलवार विवरण के डिजिटल संकलन, सर्वेक्षण के दौरान बरती जाने वालीं विभिन्न सावधानियों और निर्धारित समय-सीमा में सर्वेक्षण कार्य को पूर्ण करने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी द...