बिजनौर, अगस्त 26 -- गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को लेकर जगह-जगह पंडाल सज गए हैं। गणपति की मूर्तियों की खूब खरीदारी चल रही है। इको फ्रेंडली मूर्तियों को लोग प्राथमिकता दे रहे हैं। आज घरों में गजानन विराजेंगे। भक्तों ने इसके लिए पूरी तैयारी की है। सर्राफा बाजार में हर बार की तरह गणेश महोत्सव की इस बार भी सभी तैयारियां पूरी हैं। अतुल सर्राफ के मुताबिक बुधवार की सुबह गणपति की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही नौ दिन तक लगातार आयोजन होंगे। सुबह और शाम की आरती की जाएगी। प्रसाद वितरण होगा। सर्राफा बाजार में यह आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। वहीं कई अन्य स्थानों पर भी गणेश महोत्सव के लिए पंडाल लग गए हैं। महाराष्ट्र की तर्ज पर धीरे धीरे अब काफी घरों में भी गणपति विराजमान होने लगे हैं। लोग अलग-अलग दिनों के लिए लाकर विसर्जन करते हैं। इस बार गणपति के विराज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.