बागेश्वर, मार्च 8 -- जिले के बेहरगांव निवासी सज्जन लाल टम्टा को स्वदेशी जागरण मंच में नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें संगठन के वरिष्ठ नागरिक आयाम, उत्तराखंड का प्रांत प्रमुख घोषित किया गया है। यह घोषणा राजस्थान के जयपुर में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय परिषद बैठक में की गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर सज्जन लाल टम्टा ने संगठन के अखिल भारतीय पदाधिकारियों तथा उत्तराखंड के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। टम्टा ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच देश में स्वदेशी विचार और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। वरिष्ठ नागरिक आयाम के माध्यम से समाज के अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास...