सज्जन कुमार को किस हालत में लाया गया था, कैसे हुई उनकी मौत; अस्पताल ने क्या बताया?
रणबिजय सिंह, अगस्त 20 -- दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद और कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां सभी कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनकी मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि वह हाई ब्लड प्रेशर और पार्किंसंस की बीमारी से पीड़ित थे और इसके लिए उन्हें पहले भी कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सज्जन कुमार की मौत के बारे में जारी बयान में सफदरजंग अस्पताल ने बताया कि 'सज्जन कुमार को पुलिस सुबह करीब 11 बजे VMMC और सफदरजंग अस्पताल लाई थी। उस समय उनकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी और वह altered sensorium (चेतना में बदलाव) की समस्या से जूझ रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.