सज्जन कुमार के घर जाने वाले भाजपा सांसदों पर कार्रवाई हो : डीएसजीएमसी
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में दोषी सज्जन कुमार के घर अफसोस जताने गए भाजपा के तीन सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कमेटी ने इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पत्र लिखा है। कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि सज्जन कुमार के घर जाकर सांसदों ने सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। कालका और काहलों ने अकाली दल बादल के नेता मनजीत सिंह जी.के. और परमजीत सिंह सरना पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों नेता सांसदों की निंदा करने के बजाय दिल्ली कमेटी पर सवाल उठा रहे हैं। यह भी पढ़ें- सज्जन कुमार की शोक सभा में जाना BJP के 3 सांसदों को पड़ा महंगा, BJP अध्यक्ष ने लगाई फटकार उन्होंने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.