हरिद्वार, मार्च 1 -- गंगा किनारे होमगार्ड के लिए बनाया गया अस्थायी शेल्टर क्षतिग्रस्त है। हैरानी की बात है कि यह ढांचा अनुपयोगी होने के बावजूद निगरानी के लिए होमगार्ड की तैनाती जारी है। इस निर्माण के लिए ग्राम पंचायत की भूमि लीज पर दी गई थी। निर्माण के कुछ ही दिनों बाद शेल्टर की टीन उड़ गई। इसके बाद संरचना का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अब यह केवल ढांचे के रूप में दिखाई देता है। लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इसे उपयोग योग्य नहीं बनाया जा सका है। स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि जब ढांचा उपयोग में नहीं है, तो तैनाती किस उद्देश्य से जारी है?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.