भागलपुर, अप्रैल 4 -- शाहकुंड। सजौर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में एक युवक के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि यह रिपोर्ट लापता युवक विनय कुमार (17 वर्ष) के पिता विनोद पासवान द्वारा दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच और लापता युवक के खोजबीन का काम शुरू कर दिया गया है। उधर शाहकुंड थाना क्षेत्र के रामपुर लौगांय में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...