भागलपुर, अप्रैल 8 -- सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर पासवान टोला में मंगलवार को एक युवती का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। युवती ने आत्महत्या की या घटना का कारण कुछ और है यह स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। यह घटना दरियापुर निवासी मन्नू पासवान के घर में हुई। मृतक युवती की पहचान सोनाली कुमारी (18) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सोनाली कुमारी ने अहले सुबह फांसी लगा ली। सुबह जब उसके बड़े मामा ने उसे फंदे से लटका देखा, तो उन्होंने तुरंत अपने पिता मन्नू पासवान को सूचना दी। मृतक सोनाली की मां फुटिया देवी का दरियापुर में ननिहाल है। मृतक सोनाली अपने मां के नानी घर दरियापुर में एक महीना से रह रही थी। सोनाली का अपना घर भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा के पास गोपालपुर बताया जा रहा हैं। वह पिछले साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी...