भागलपुर, अप्रैल 13 -- प्रखंड के सजौर में भारतीय जनता पार्टी के सजौर मंडल का सामुदायिक भवन परिसर में महाप्रशिक्षण अभियान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीरज प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर मंडल प्रशिक्षण वर्ग आरंभ किया गया। सात विषयों का प्रशिक्षण वर्ग विधानसभा प्रभारी डॉ. विवेकानंद विवेक, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, डॉ के. के. मंडल एवं मनोज कुमार झा के द्वारा लिया गया। कार्यक्रम में अन्य कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...