भागलपुर, फरवरी 18 -- प्रखंड की दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चंडिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में सजौर की टीम को 45 रन से हराकर जगरिया की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जगरिया की टीम निर्धारित 14 ओवर में छह विकेट खोकर 181 रन बनायी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सजौर की टीम सात विकेट खोकर 14 ओवर में सिर्फ 136 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का खिताब जगरिया के गौरव को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.