भागलपुर, मार्च 13 -- भागलपुर। सजौर के रहने वाले युवक आकाश कुमार की एक्सीडेंट में मौत के बाद उसके भाई के बयान पर ट्रैफिक थाने में केस दर्ज किया गया है। मृतक के भाई मनीष यादव ने पुलिस को बताया है कि चार मार्च को उसका भाई साइकिल से कजरैली से अपने घर आ रहा था। अज्ञात स्कॉर्पियो ने साइकिल में ठोकर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी भाई को मायागंज में भर्ती कराया जहां उसी रात उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...