भागलपुर, मई 18 -- प्रखंड के सजौर मंडल के गोबरांय पंचायत में अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में भाजपा की संगनात्मक बैठक की गई। मनोज झा ने कहा कि संगठन को 15 सदस्यों के बूथ कमेटी का गठन करते हुए मजबूती प्रदान करना है। पन्ना प्रमुख गठन किया जाना है। साथ ही प्रत्येक माह बूथ स्तरीय बैठक करने पर जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष नीरज प्रसाद ने संगठन को मजबूत करने पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत के पंचायत अध्यक्ष को सक्रिय होकर प्रत्येक बूथ को मजबूत करना है। पंचायत अध्यक्ष दीपक, मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कामदेव, महेन्द्र पंडित, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ सहित कई सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- संगठन को बुथ स्तर तक और मजबूत बनाना हैं : विधायक यह भी पढ़ें- संगठन को बुथ स्तर तक और मजबूत बनाना हैं : विधायक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...