भागलपुर, अप्रैल 24 -- शाहकुंड। सजौर थाना क्षेत्र के कठौन और अमखोरिया में अलग-अलग मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आपसी विवाद में कठौन के शत्रुघ्न सिंह द्वारा तीन लोगों के खिलाफ एवं अमखोरिया में जयकुमार यादव द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, कठौन के एक किशोर अभिजीत कुमार 21 अप्रैल से लापता है। इस संबंध में उसके पिता रंजीत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...