इटावा औरैया, जून 21 -- इटावा। मोहर्रम की 6 तारीख 22 जून सोमवार को सुबह 8 बजे शिया समुदाय की सजैरी का जुलूस मौलाना सैयद अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा के नेतृत्व और शब्बर अक़ील की देखरेख में मोहल्ला शाहगदा अली स्थित नईम उद्दीन के इमामबाड़े से मजलिस के बाद परम्परागत तरीके से उठेगा। सजैरी का जुलूस चौहट्टा, कोतवाली चौराहा, आलमपुरा, शीशमहल, तिकोनिया, पक्की सराये, नगर पालिका चौराहा, तहसील चौराहा, शरीफ मंजिल सैदबाड़ा, साबित गंज, नया शहर, उर्दू मोहल्ला, नोरंगाबाद होकर इमामबाड़ा घटिया अज़मत अली पर समाप्त होगा। समाजसेवी शावेज़ नक़वी ने मोमनीन से सजैरी के जुलूस में भाग लेने की अपील की है। यह भी पढ़ें- अंजुमनों व अकीदतमंदों ने निकाला चौकी का जुलूस यह भी पढ़ें- अलम और ताबूत का जुलूस बरामद हुआ यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का नि...