हमीरपुर, फरवरी 12 -- भरुआ सुमेरपुर। कानपुर नगर के सजेती थाना पुलिस ने कस्बे के इमिलिया थोक में छापा मारकर मोबाइल टॉवर से केबल काटकर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके पास से बरीपाल के टॉवर से चोरी की गई केबल के साथ एक बाइक बरामद हुई है। इनमें बल्ला पाल उर्फ सिया पाल का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। गत मंगलवार को कानपुर नगर के सजेती थाना पुलिस ने कस्बे के इमिलिया थोक में छापा मारकर बल्ला उर्फ सिया पाल, सत्येंद्र यादव, शमशाद को दबोचा था। इनकी निशानदेही पर गत सोमवार को बरीपाल के मोबाइल टॉवर से चोरी की गई केबल बरामद की गई। पुलिस ने चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद किया है। सजेती थानाध्यक्ष अनुज भारती ने बताया कि तीनों शातिर चोर है। बल्ला उर्फ सिया पाल...