अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 20 सदस्यीय समिति की गुरूवार को होने वाले बैठक ऐन मौके पर टल गयी, जिससे जिला और मंडल स्तरीय अफसरों की घंटों की तैयारी धरी की धरी रह गई। समिति के स्वागत और बैठक के लिए सभागार में सजी मेजें और रखे गए बुके रखे ही रह गए, लेकिन अधिकारियों से जवाब-तलब करने के लिए समिति नहीं आई। सभी अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार से लौट गये। 20 सदस्यीय समिति की बैठक विधान परिषद सभापति हरिओम पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में होनी थी। समिति का उद्देश्य मंडल के चारों जिलों (अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस) के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करना था, जिसमें विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जानी थी। सभापति बुधवार की रात्रि ही सर्किट हाउस में आ गए थे। गुरूवार को सुबह 10 बजे से बैठक प्रस्तावित थी।...