संतकबीरनगर, मई 30 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जिला कारागार में शुक्रवार को बंदी समस्या समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न बंदियों के समस्याओं को सुनकर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान चोरी के मुकदमे में निरुद्ध एक बंदी ने कहा कि वह जुर्म स्वीकार कर मामले को समाप्त कराना चाहता है। कोतवाली खलीलाबाद के मुखलिसपुर चौक निवासी मो. आसिफ ने कहा कि उसके खिलाफ चोरी के कई मुकदमें विचाराधीन हैं। वह जुर्म स्वीकार कर व मुकदमा समाप्त कर जेल से रिहा होना चाहता है। इसी थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास निवासी सूरज विश्वकर्मा ने कहा कि वह दुष्कर्म के मुकदमें में आरोपित है। उसके पास पैरवी करने वाला कोई नहीं है। उसने सरकारी अधिवक्ता से मामले की पैरवी कराए जाने की मां...