भदोही, मई 13 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्रम्हांडनायक देवाधिदेव का सोमवार को सायंकाल सुगंधित पुष्पों से शृंगार किया गया। उसके बाद दर्शन और पूजन को लेकर लोगों का सैलाब उमड़ा। बाबा बड़े शिव, बाबा गोपेश्वरनाथ एवं बाबा तिलेश्वरनाथ का साप्ताहिक महाआरती पूजन किया गया। अलौकिक स्वरुप के दर्शन पूजन के लिए सायंकाल से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। आरती पूजन के समय पूरा परिसर श्रद्धालु नर-नारियों से भर गया। इस दौरान भक्तों से भरा परिसर हर-हर, बम-बम से गूंज उठा। डमरु, शंख एवं करतल ध्वनि के बीच पुजारी मिठाई लाल गिरी द्वारा महाआरती की गई। स्तुति गान के उपरांत महाप्रसाद का वितरण सुमनलता की ओर से कराया गया। यह भी पढ़ें- सजा बाबा का दरबार, देर रात तक दर्शन-पूजन इस मौके पर दीपक मोदनवाल, राजीव पंडा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सोनू, ओमजी, घनश्याम बाबा, दीप...