प्रयागराज, फरवरी 9 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से संस्कार भारती के परेड ग्राउंड स्थित पंडाल में आयोजित 'चलो मन गंगा यमुना तीर में' सोमवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लोगों को लुभाती रहीं। भजन गायक प्रत्यूष श्रीवास्तव ने सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं, छाप तिलक सब छीनीं व सांवली सूरत पे मोहन... भजन की प्रस्तुति दी तो तालियां गूंज उठीं। गायक के साथ तबले पर राजकुमार, हारमोनियम पर संतोष तिवारी व वाद्य यंत्रों पर ज्योति प्रकाश शुक्ल ने संगत की। दूसरी प्रस्तुति गायक किशोर चतुर्वेदी ने दी। उन्होंने ऐ री सखी मंगल गाओ री व भला हुआ मेरी मटकी फूटी... जैसे भजनों की प्रस्तुति से समा बांधा तो कथक नृत्यांगना देवेंद्र देविका एस. मंगलामुखी ने गंगा मैया का आह्वान कर लखनऊ घराने के झपका कथक की मनोहारी प्रस्तुति दी। उन्...