मुरादाबाद, जनवरी 3 -- मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच की ओर से साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन मैरेज हॉल में किया गया। मुख्य अतिथि कवि व आचार्य डॉ. अनिल गहलोत, विशिष्ट अतिथि बरेली से आए न्यायाधीश राघवेंद्र मणि, अति विशिष्ट अतिथि व साहित्यकार नरेंद्र गरल, कैप्टन प्रो. राजीव चौहान रहे। डॉ. प्रेमवती उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. महेश दिवाकर ने मंच का परिचय देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रेमवती उपाध्याय, ओंकार सिंह 'ओंकार', वीरेंद्र बृजवासी, नरेंद्र गरल और डॉ. महेश दिवाकर के प्रकाशित सजल संग्रह का लोकार्पण अतिथियों ने किया। साहित्यिक सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए प्रदेश के कई जिलों से आए साहित्यकारों तथा समीक्षकों को शॉल, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र और मोतियों ...