वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। बरेका के मैदान में शुक्रवार से शुरू होने वाले महानाट्य विक्रमादित्य की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को इस नाटक का मंच लगभग तैयार हो गया है। कला दीर्घा भी सज रही है। लगभग एक घंटे 45 मिनट की इस प्रस्तुति में कला और अत्याधुनिक तकनीक का अद्भुत समन्वय देखने को मिलेगा। मंच पर 175 से अधिक मंझे हुए कलाकार और सहयोगी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। नाटक की सजीवता के लिए मंच पर रथ, अश्व, पालकी और ऊंटों का वास्तविक प्रयोग किया जाएगा। तीन अलग-अलग स्तरों वाले मंच और अत्याधुनिक ग्राफिक्स व स्पेशल इफेक्ट्स आकर्षण होंगे। सम्राट विक्रमादित्य की भूमिका विक्रम सिंह चौहान और डॉ.राहत पटेल निभाएंगे। जबकि बालक के रूप में सम्राट विक्रमादित्य की भूमिका कृष्णा राठौर और सूत्रधार के रूप में प्रख्यात कलाकार दुर्गेश बाली करेंगे। सम्रा...