सजदों में दिखी अकीदत, गले मिलकर बांटी खुशियां
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 28 -- कायमगंज, संवाददाता।ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को क्षेत्र में पूरे अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। क्षेत्र की पांच ईदगाहों और 23 मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। सलेमपुर टिलियां ईदगाह में हुजाइफ अंसारी ने नमाज अदा कराई, जबकि करीमनगर ईदगाह में मुफ्ती मुंतजिर ने लोगों को नमाज पढ़ाई। जामा मस्जिद में हाफिज शाहनूर ने नमाज संपन्न कराई। नमाज के बाद उलेमाओं ने तकरीर करते हुए समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा की नमाज में अकीदतमंदों खुशहाली की दुआसमाज में सहयोग की अपील उन्होंने कहा कि देश और समाज पर संकट की घड़ी आने पर सभी नागरिकों को एकजुट होकर सहयोग करना चाहिए। साथ ही त्योहार की खुशियों में गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील भी की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.