उरई, मार्च 20 -- उरई। मुस्लिम धर्मावलंबियों की सबसे पवित्र माह रमजान-उल-मुबारक का आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमा की नमाज अकीदतमंदों ने अदब ओ एहतराम के साथ शुक्रवार को अदा की। नबी की मस्जिद बजारिया के साथ सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। हजारों की तादाद में रोजेदारों ने सजदे में सिर झुकाया। सुबह से ही अलविदा जुमा की तैयारियां उरई समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हो गई थीं। रोजेदारों ने नई टोपी और नया लिबास पहन रखा था। इत्र की खुशबू महक रही थी। जुबान पर अल्लाह का जिक्र करने के साथ रोजेदारों ने सुबह से मस्जिदों का रुख कर लिया था। लबों पर दरूद-ए-पाक का जिक्र था। नजरों में अल्लाह से बख्शीश की गुहार झलक रही थी। सभी की आंखों में अल्लाह की रहमत की बारिश का इंतजार था। जिले की ज्यादातर मस्जिदों में रोजेदार पूरी तरह भरे नजर आई। जगह पर्या...