देहरादून, जून 26 -- देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज देहरादून व सजग इंडिया के अध्यक्ष शिक्षाविद ललित जोशी को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त मित्र अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से स्कूलों, महाविद्यालयों, समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाने और युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने अब तक 1500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 8 लाख से अधिक छात्र छात्राओं को युवा संवाद के माध्यम से जागरूक किया है। यह भी पढ़ें- नशा सिर्फ व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है खोखला, जनभागीदारी से ही बनेगा नशामुक्त भारत: केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने...