कानपुर, जून 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अरविंद यादव को समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान ने किया। डॉ. इमरान ने मनोनयन पत्र में बताया कि अरविन्द यादव लंबे समय से संगठन के सक्रिय एवं संघर्षशील कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने विभिन्न चुनावों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। इससे पूर्व वे महानगर की कमेटियों में सक्रिय भूमिका कानपुर के विभिन्न विधानसभा में निभाते रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...