गिरडीह, मई 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यू-ट्यूबर मिशु कुमार मंडल की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मिशु मंडल जनता जागरूक संघ के सदस्य और यू-ट्यूबर हैं। वे हमेशा भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाते थे। एक गरीब मजदूर की मौत पर परिवार को न्याय दिलाने में मदद कर रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सच की आवाज को दबाने का प्रयास पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। भाजपा नेता साव ने कहा कि अधिकारों की बात करने वाले युवाओं को जेल भेजना दिखाता है कि सत्ता सच और जन आवाज से डर रही है। यह भी पढ़ें- यौन शोषण और सबूत मिटाने की हो न्यायिक जांच : अजय साह पुलिस की बर्बरता और झूठे केस से सच की आवाज नहीं दबेगी। उन्होंने तंज कसा कि ऐसा लग रहा है मिशु कोई बड़ा अपरा...