नई दिल्ली, मार्च 29 -- ईशान किशन का बतौर कप्तान आईपीएल 2026 में डेब्यू हार का साथ हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ईशान किशन ने हालांकि बल्ले से जरूर गदर काटा। उन्होंने 38 गेंदों पर 8 चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 80 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसके दम पर हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 201 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि SRH के गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए। आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में विराट कोहली के नाबाद अर्धशतक के दम पर टारगेट चेज कर लिया। यह भी पढ़ें- रिटायर्ड कोहली ने IPL 2026 के पहले मैच में काटा गदर; यूं ही नहीं कहते चेज मास्टर ईशान किशन ने मैच के बाद कहा, "मुझे लगता है कि पहले 3-4 ओवरों के बाद विकेट ने निश्चित रूप से अच्...