मैनपुरी, मार्च 25 -- नगर के गमा देवी मंदिर में चल रही देवी पुराण कथा के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य पं. देवेंद्र दीक्षित ने मां कालरात्रि की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि माता का यह प्रचंड स्वरूप भक्तों की सभी पीड़ाओं को हरने वाला है। कहा कि सच्चे मन से की गई आराधना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आचार्य जी ने उपस्थित भक्तों को धर्म, आस्था और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस मौके पर अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, संजीव तिवारी, दिलीप गुप्ता, सर्वेश अवस्थी, जयकुमार दुबे, पिंकी वर्मा, संजय वर्मा, अंजयकांत मिश्रा, संजय मिश्रा, उदित वर्मा, अन्नू दुबे, राजीव गुप्ता, करू वर्मा, संजय सनातनी, अरुण कुमार, सुमित वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.