हरिद्वार, मार्च 18 -- चैत्र नवरात्र पर्व अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं को नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराते हुए नौ देवियों के स्वरूप का विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने नवरात्र में किए जाने वाले पूजा-विधि और उसके फल के बारे में भी जानकारी दी। श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। प्रथम दिन मां शैलपुत्री, द्वितीय दिन ब्रह्मचारिणी, तृतीय दिन चंद्रघंटा, चतुर्थ दिन कूष्मांडा, पंचम दिन स्कंदमाता, षष्ठम दिन कात्यायनी, सप्तम दिन कालरात्रि, अष्टम दिन महागौरी और नवम दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों में साधक श्रद्धा और भक्ति के साथ मां की आराधना करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.