मथुरा, मार्च 23 -- परिक्रमा मार्ग स्थित राधा माधव धाम पर सर्व ब्राह्मण महासभा मित्र मंडल के संस्थापक सत्यभान शर्मा की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में गोभक्त संत चन्द्रशेखर फरसा वाले बाबा के निधन पर दुख प्रगट किया गया। संत महामंडलेश्वर परमेश्वर त्यागी दास ने प्रशासन से मांग कि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा व श्याम बिहारी चतुर्वेदी ने कहा कि कल हुए हादसे की प्रशासनिक जांच होनी चाहिए, ताकि पता चले कि फरसा वाले बाबा चंद्रशेखर का निधन कैसे हुआ। सभा में राजन शर्मा, अरविंद शर्मा, रूप किशोर गोस्वामी,राजेंद्र सारस्वत, राजीव शर्मा, नारायण प्रसाद पाराशर आदि उपस्थित रहे। फरसा वाले बाबा के निधन पर ब्राह्मण महासभा ने भी दुःख व्यक्त किया है एवं प्रशासन से इस कांड में शामिल दोषियों को पकड़ने का अनुरोध किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.