मधेपुरा, फरवरी 23 -- कुमारखंड, निज संवाददाता।मधेपुरा के सांसद दिनेशचंद्र यादव ने जदयू के वरीय नेता केबी क्रांति यादव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सच्चे कार्यकर्ता के जाने से पार्टी को हुई अपूरनीय क्षति हुई है। सांसद श्री यादव रविवार को परसाही गांव पहुंचकर जदयू नेता स्व. क्रांति यादव के परिवार से मिलकर सांत्वाना दी। सांसद ने स्व. क्रांति यादव के पुत्र शैशव कुमार से मिलकर उन्हें हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ाया और सांत्वना दिया। सांसद ने कहा कि क्रांति यादव जदयू के सच्चे सिपाही थे। उन्होंने मधेपुरा में पार्टी के लिए मजबूती के साथ काम किया। उधर कुमारखंड ब्लॉक गेट पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद दिनेश चंद्र यादव का माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर विधायक डॉ रमेश ऋषिदेव, जदयू पूर्व ...