प्रयागराज, मार्च 26 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में आयोजित तीन दिनी समिट 'संकल्प-2026' का समापन शिक्षा, तकनीक और उद्योग के प्रभावी संगम के साथ हुआ। अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रमों में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ युवाओं में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प भी मजबूत हुआ। डिजाइन इनोवेशन सेंटर की ओर से आयोजित सत्र में सी-डैक पुणे के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज खरे ने 'गणना परियोजना' पर बताया कि यह परियोजना भारत को सुपरकंप्यूटिंग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की उपयोगिता बताते हुए उन्होंने कहा कि बड़े डाटा के विश्लेषण, मौसम पूर्वानुमान, रक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान में सुपरकंप्यूटर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।निशा लूथरा ने जीवन में सकारात्मक सोच, मानसिक संत...