देहरादून, अप्रैल 30 -- दून यूनिवर्सिटी के डॉ. अंबेडकर पीठ और समाज कार्य विभाग की ओर से आयोजित वार्षिक कपड़ा संग्रह अभियान 'गूंज' का समापन हो गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के अधिशेष संसाधनों (कपड़े, किताबें, स्कूल सामग्री) को एकत्रित कर ग्रामीण और वंचित समुदायों तक पहुंचाना है। यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे अभियान छात्रों में सहानुभूति और सामाजिक जवाबदेही की भावना जगाते हैं, जो एक समतावादी समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज़ के डीन प्रोफेसर राजेंद्र पी. ममगाई ने इसे संसाधनों के पुनर्वितरण का एक व्यावहारिक मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल शहरी समृद्धि और ग्रामीण अभाव के बीच की खाई को पाटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.