नई दिल्ली, अगस्त 29 -- बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद से कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक तरफ जहां उनकी काफी पहले अनाउंस की जा चुकी मूवी 'नागजिला' अभी तक रिलीज नहीं हुई है, वहीं दूसरी तरफ अब उनकी अगली फिल्म का भी ऐलान कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म कौन सी रहने वाली है और यह किस बारे में होगी।कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग? कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म 'कैप्टन इंडिया' होगी। इस पर काम ऑलरेडी शुरू कर दिया गया है और शिमित अमीन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग 1 सितंबर 2026 से शुरू कर दी जाएगी। यह फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल होगा जो कि अक्टूबर तक जारी रह सकती है। भ...