कुशीनगर, अगस्त 30 -- कुशीनगर। कप्तानगंज स्थित सच्चिदानंद हॉस्पिटल में 24 अगस्त को चार दिन की नवजात बच्ची की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम/अध्यक्ष जिला रजिस्ट्रिकरण प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति महेंद्र सिंह तंवर द्वारा गठित जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर हॉस्पिटल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सात दिनों के अंदर यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिले तो हॉस्पिटल पंजीकरण निरस्त करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि अश्वनी कुमार मिश्रा पुत्र सदानन्द मिश्रा निवासी ग्राम अमडरिया की चार दिन की नवजात बच्ची की मृत्यु के प्रकरण में हॉस्पिटल संचालक से सात दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण और संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में ...