रायबरेली, जून 5 -- तिलोई। रामपुर पंवारा के दतेहरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के अंतिम दिवस पर कथा व्यास स्वरूपानंद जी महाराज ने रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास महाराज श्री ने हनुमान जी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सच्चा सेवक और भक्त ही भगवान के कार्य को सफल बनाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...