जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- साकची बोधि सोसाइटी के समीप सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा के पहले दिन मंगलवार को आध्यात्मिक प्रवक्ता जया किशोरी ने व्यास पीठ से प्रवचन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपनी सुमधुर वाणी और कृष्ण भजनों से उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति सागर में पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में कितनी भी कठिनाई आए, एक सच्चा भक्त भगवान को प्राप्त किए बिना नहीं रहता। उन्होंने नरसी जी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि नरसी जी की सादगी, प्रेममयी जीवनशैली और भगवान के नाम का सुमिरन ही इस दिव्य कथा का मुख्य सार है। साध्वी ने बताया कि नरसी जी बचपन से ही मूक-बधिर थे, लेकिन श्री कृष्ण की कृपा से वे बोलने लगे। जया किशोरी ने नर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.