चित्रकूट, फरवरी 20 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो रही है। नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार भ्रमण कर रहे है। इसके साथ ही सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी की ाज रही है। सीडीओ डीपी पाल ने कई केन्द्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीडीओ ने शुक्रवार को सीआईसी, जनसेवा इंटर कालेज, ज्ञान भारती इंटर कालेज में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा दौरान बोर्ड के नियमों का अनुपालन सख्ती से किया जाए। उन्होंने कक्षों में जाकर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को भी परखा। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता एवं रिकॉर्डिंग की स्थिति जांची। कहा कि निगरानी में किसी भी ...