नई दिल्ली, जुलाई 25 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगाह किया है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में मायावती ने लिखा कि अपनी पार्टी के लोगों को सचेत और सजग रहने की जरूरत है। मायावती ने कहा कि इस गर्म मुद्दे को भुनाने के लिए विशेषकर विरोधी पार्टियों में सड़क से लेकर संसद तक जबरदस्त होड़ लगी हुई है। इससे भी सरकार और विपक्ष के बीच तनाव और टकराव की भी परिस्थिति हिंसक होकर किसी न किसी रूप में राज्यों में भी फैल रही है। 'एक्स' पर पोस्ट में बसपा सुप्रीमो मायावती ने लिखा- 'देश में नीट-यूजी सहित विभिन्न परीक्षाओं के पेपरलीक व उसके उपरान्त परीक्षार्थियों द्वारा होने वाली आत्महत्याओं से उपजे छात्र-छात्राओं/युवाओं के 'कॉक...