कानपुर, फरवरी 16 -- सचेंडी। सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर में शातिरों ने बंद घर से नकदी व ज्वेलरी समेत पांच लाख का माल पार कर दिया। चकरपुर के बाबूपुरवा निवासी छोटू सोनकर पत्नी निशा, तीन बच्चों और भांजे के साथ रहते हैं। छोटू सोनकर ने बताया कि रविवार सुबह वह शिवरात्रि पर परिवार के साथ काकादेव स्थित पिता के घर गए थे। इस बीच सोमवार को मेन गेट का ताला टूटा होने की जानकारी मिली। घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में रखी अलमारी से करीब एक लाख रुपये नगद व जेवर गायब थे। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...