कानपुर, दिसम्बर 9 -- सचेंडी संवाददाता। सचेंडी क्षेत्र के भौंती में हरिओम पेपर मिल में ठेकेदार के अंडर में काम करने वाले कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। देर रात फैक्ट्री के गेट पर शव रखकर परिजनों व कर्मचारियों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी पटककर सभी को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भौंती में पांडु नदी के किनारे हरिओम पेपर मिल है। इसमें बॉयलर का काम ठेकेदार प्रवीण शर्मा द्वारा कराया जा रहा है। उनके अंडर में लगभग 50 कर्मचारी काम करते हैं। सोमवार शाम पांच बजे काम के दौरान बिजली का तार कटा होने के कारण रंजीत कुमार प्रजापति पुत्र रतीराम प्रजापति निवासी ग्राम हमीर खेड़ा थाना मेरापुर फर्रुखाबाद को करंट लग गया। इस पर फैक्ट्री के मैनेजर द्वारा इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने रंजीत को मृत्यु घोषित कर दि...