कानपुर, फरवरी 27 -- सचेंडी। सचेंडी थानाक्षेत्र में अलग अलग हुए सड़क हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को पनकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कानपुर देहात के रनिया निवासी श्याम मिश्रा अपने मित्र के साथ बाइक से कानपुर से वापस गांव जा रहे थे। तभी देर शाम भौंती प्रताप पुर के पास अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। वही भौंती खेड़ा निवासी 40 वर्षीय राजू सिंह डीसीएम में क्लीनर का काम करते हैं। शुक्रवार देर शाम चालक से डीसीएम अनियंत्रित होकर भौंती स्थित पृथ्वीराज स्कूल की दीवार से टकरा गई जिसमें वह घायल हो गए। वहीं तीसरे हादसे में जुगराजपुर निवासी 65 वर्षीय प्रभा सिंह अपने बेटे बबलू के साथ बाइक से निकली थीं। गांव के पास ही उनकी बाइक अनियंत्रित ह...