कानपुर, दिसम्बर 29 -- सचेंडी। सचेंडी क्षेत्र के धरमंगतपुर रोड पर बांस के टट्टर से बनी तीन दुकानों में शनिवार देर रात आग लग गई। सुबह दुकानदार पहुंचे तो पूरा माल खाक मिला। दुकानदार सत्यम गुप्ता ,पंकज गुप्ता, राज नारायण ने बताया कि शनिवार देर रात रोजाना की तरह हम सभी दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात 1:30 बजे पुलिस का फोन आया की तुम्हारी दुकान में आग लग गई हम लोग मौके पर पहुंचे तब तक तीनों दुकानों में रखें सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। लगभग हम सभी का तीन लाख का नुकसान हुआ है। सचेंडी इंस्पेक्टर ने बताया शनिवार देर रात आग की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर देखा छप्पर की बनी तीन दुकानों का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...