कानपुर, अप्रैल 18 -- सचेंडी, संवाददाता। सचेंडी इलाके के लालूपुर गांव के एक खेत में गेहूं की फसल काटने के दौरान गहनों के खाली डब्बे, पर्स, ज्वैलर्स की रसीदें व अन्य कागजाद मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व में हुई घरों की चोरियों की डिटेल खंगाली। एक ने उसके घर के गहनों के डब्बे और पर्स होने की बात कही। इनके यहां एक माह पहले चोरी हुई थी। हालांकि जिस तरह से पर्स और डब्बे रसीदें साफ सुथरी हालत में मिलीं उसने मामला संदिग्ध बना दिया। सचेंडी इलाके के लालूपुर गांव में 16 मार्च को दो घरों में चोरी हुई थी। जिसमें सचेंडी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। शनिवार को नवाब सिंह के खेत में मजदूर अनीस यादव को गेहूं की फसल काटने पर खेत में फैले हुए जेवरात के खाली पर्स और प्लास्टिक के डब्बे पड़े मिले। उन सबको इकट्ठा एक जगह रखकर ग...